फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now RBI will check the banking related information of students

Jalaun News: अब आरबीआई छात्र-छात्राओं की बैंकिंग संबंधी जानकारी परखेगा

Wed, 19 Apr 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now RBI will check the banking related information of students
उरई। भारतीय रिजर्व बैंक छात्र-छात्राओं की बैंकिंग संबंधी जानकारी परखेगा। इसके लिए ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। हर स्तर पर विजेताओं को नगद राशि देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार परीक्षाएं संचालित करें।
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर स्कूलों की लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा होगी। जिसमें अधिकांश वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें 20 से 25 प्रश्न होंगे। इस प्रश्नोत्तरी परीक्षा को ब्लॉक स्तर पर 28 अप्रैल तक पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि जिला और राज्य स्तर पर यह परीक्षा जुलाई 2023 के पहले होनी है।
विज्ञापन

प्रश्नोतरी परीक्षा में शामिल होने वाले विजेताओं को हर स्तर पर नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान वाले को पांच हजार, दूसरे स्थान वाले को चार हजार और तीसरे स्थान वाले को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। जबकि जिला स्तर की परीक्षा में पहले स्थान वाले को दस हजार, दूसरे स्थान वाले को साढ़े सात हजार और तीसरे स्थान वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं पहले स्थान वाले को बीस हजार, दूसरे स्थान वाले को पंद्रह हजार और तीसरे स्थान वाले को दस हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस अखिल भारतीय वित्तीय शिक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से पत्र भेजा गया है। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ से लेकर दसवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। एक विद्यालय से दो ही छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के बीच पहले ब्लाक स्तर पर, फिर जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर परीक्षाएं होगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन और विजेताओं की सूची ऑनलाइन फीड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed