{"_id":"58cacdf54f1c1ba30c32a2d4","slug":"notice-of-murder-given-to-up-100-if-wife-does-not-accompany","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी साथ न गई तो यूपी 100 को दी हत्या की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी साथ न गई तो यूपी 100 को दी हत्या की सूचना
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल पत्नी को लेने आए युवक के साथ जब पत्नी ने चलने से इंकार कर दिया तो उसने यूपी 100 को हत्या की फर्जी सूचना दे दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस को जब माजरा समझ में आया तो राहत की सांस ली। कोतवाल ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कालपी कोतवाली के गांव रायड़ दिवारा निवासी गोकुल प्रसाद ने अपनी पुत्री दुलारी का विवाह बांदा शहर के कालूकुआं निवासी तीरथ सिंह के साथ दो साल पहले किया था। उसकी पुत्री गर्भवती थी और वह दीपावली से मायके में रह रही थी। गुरुवार को उसका पति तीरथ सिंह उसे लेेने ससुराल आया तो दुलारी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इसको लेकर तीरथ ने यूपी 100 को सूचना दी कि गांव रायड़ दिवारा में ससुर ने अपने दामाद की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने जा रहा है। जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। जहां हकीकत पता चली। कोतवाल ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ फर्जी सूचना देने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन