{"_id":"5da0cff18ebc3e014757a940","slug":"notice-issued-to-100-trespassers-orai-news-knp519087491","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर पालिका सख्त, एक सैकड़ा को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर पालिका सख्त, एक सैकड़ा को नोटिस जारी
विज्ञापन
कदौरा। अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। कई बार चेतावनी के बाद भी सड़कों से अतिक्रमण न हटाने पर शुक्रवार को ईओ ने नगर के करीब एक सैकड़ा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की है। ईओ ने बताया कि एक हफ्ते में अतिक्रमण न हटाने पर अतिक्रमणकारी के खिलाफ एफआईआर व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों व वार्डों में अतिक्रमण के कारण नगर पंचायत की खाली पड़ी जमीन व मार्ग अवरुद्ध हो रहे है, जिस कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। शुक्रवार को अतिक्रमण की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पालिका ईओ ने नगर का भ्रमण किया। जिसमें जगह जगह अतिक्रमण देख अधिशासी अधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने अतिक्रमण किए दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने तत्काल राजस्व निरीक्षक को सभी अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। सूची मिलने के बाद सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिसमें मुख्य बाजार, तालाब, चतेला तिराहा, हरचंद्रपुर रोड, मेला मैदान सहित वार्ड भी शामिल हैं इनकी सूची बना कर एक सैकड़ा अतिक्रमण कारियो को नोटिस भेजी गई है व एक सप्ताह के अंदर हटाने के निर्देश भी दिए गए है न हटाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया जबकि पूर्व के समय अतिक्रमण चलाया गया था लेकिन उसके बाद मामला शांत होते ही दोबारा कब्जा कर लिया गया ।