फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nodal,principal,woman,DM,selected

1800 पदों के लिए सिर्फ 61 अभ्यर्थियों का ही चयन

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nodal,principal,woman,DM,selected
उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को अप्रेंटिस व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 16 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में 260 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें इंटरव्यू के आधार पर 61 प्रतिभागियों का विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के लिए चयन कर लिया गया। कंपनियां 1800 पद लेकर आई थी। पर अभ्यर्थी न मिलने के कारण 61 का ही चयन हो सका।
विज्ञापन

रोजगार मेले के लिए रोमेक इंटरप्राइजेज उरई, कारस कृपा इंटरप्राइजेज उरई, एलआईसी उरई, ंमिंडा कारपोरेशन लिमिटेड, धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेेेेड, ट्रिनिटी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड, मोरेली मदरसन आटोमैटिव लाइटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बजाज इलैक्ट्रिकल लिमिटेड, एडविक हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड आदि 17 कंपनियों ने प्रतिभाग कर इंटरव्यू लिया। श्रीनिवास एजुकेशन फाउंडेशन पुणे, महाराष्ट्र से आए पवन शर्मा व उनकी टीम ने अभ्यार्थियों को अप्रेंटिस एंव रोजगार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रोमेक इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि रोहित निरंजन ने विशेष रूप से महिलाओं को अप्रेंटिस व रोजगार मे चयन किया। इस दौरान नोडल व प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप एवं कोंच के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने अभ्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो-17-कृपाशंकर।
कृपाशंकर को मिली 12500 रुपये की नौकरी
कृपाशंकर का चयन पुणे की कंपनी में साढ़े बारह हजार रुपये प्रतिमाह में चयन हो गया। कृपाशंकर चयन के बाद खुश दिखे। बोले, नौकरी की तलाश थी। कंपनी ने भरोसा दिया कि काम अच्छा होने पर पगार भी बढ़ जाएगी। फिलहाल शुरूआत में नौकरी मिल गई। यह बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो-18-जितेंद्र सिंह।
काम देखने के बाद सैलरी बढ़ाने का आश्वासन
शहर के राजेंद्रनगर निवासी जितेंद्र सिंह को भी कंपनी में 12 हजार की नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से बिना परेशान हुए जॉब मिल गई। यह अच्छी बात है। कंपनी ने आश्वासन दिया कि काम देखने के बाद दाम भी बढ़ा दिए जाएंगे। फिलहाल छह महीने काम देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed