{"_id":"68e4250c6693f414360dc3a9","slug":"no-registration-for-jowar-millet-at-kadaura-center-orai-news-c-224-1-ori1005-135481-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ज्वार-बाजरा के लिए कदौरा केंद्र पर नहीं हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ज्वार-बाजरा के लिए कदौरा केंद्र पर नहीं हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
कालपी। शासन ने भले ही एमएसपी पर खरीफ की फसल ज्वार और बाजरा खरीदने के लिए कदौरा में क्रय केंद्र शुरू कर तो दिया लेकिन अभी तक एक भी पंजीकरण नहीं हुआ है। गल्ला मंडी के केंद्र पर उपज बेचने के लिए 74 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन हर साल किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए सीजनवार क्रय केंद्र खोलता है। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया को खरीफ की फसल में किसानों से ज्वार और बाजरा खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। गल्ला मंडी व कदौरा मंडी परिसर में एक अक्तूबर से क्रय केंद्र खुले हैं। यह 31 दिसंबर तक चलेंगे।
गल्ला मंडी में स्थापित केंद्र की प्रभारी रुचि ओमर के अनुसार अभी तक 74 किसानों ने ही उपज बेचने के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन कोई उपज लेकर केंद्र नहीं आया है। वहीं, कदौरा मंडी परिसर स्थित केंद्र के प्रभारी रिंटू साहू ने बताया कि अभी बाजरा व ज्वार की कटाई भी शुरू नहीं हुई है। इसके चलते केंद्र तक उपज आने में वक्त लगेगा। (संवाद)