फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nagar Panchayat will provide treatment to injured Anna cows

घायल अन्ना गायों का इलाज कराएगी नगर पंचायत

Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will provide treatment to injured Anna cows
रामपुरा में घायल गाय का इलाज करते लोग - फोटो : ORAI
रामपुरा। आदर्श नगर पंचायत ने नगर में घूम रही घायल अन्ना गायों के इलाज के लिए पहल की हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में घायल पालतू गायों को पशुपालक छोड़ देता हैं, जिसके कारण पालतू गाय भूखी प्यासी घूमती रहती हैं। ऐसी गायों के लिए नगर में अस्थायी अस्पतालों को खोला गया है। जिसमें घायल गायों का इलाज नगर के गोसेवकों के संरक्षण में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घायल गायों के खाने से लेकर दवाओं का प्रबंध नगर पंचायत करेगी। पशु डॉक्टर व गोसेवकों के संरक्षण में घायल गायों का इलाज अस्थायी अस्पतालों में किया जाएगा। समय-समय पर इन गायों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से अस्थायी अस्पतालों में घायल गायों के लिए सुबह शाम हरा चारा, भूसा, जानवरों की खुराक में प्रयुक्त पौष्टिक आहार व दवाओं का प्रबंध किया जाएगा। समय समय पर नगर के गोसेवकों से घायल गायों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत के एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। नगर में घायल गाय के इलाज के लिए तीन जगह अस्थायी अस्पताल खोले गए हैं। वे स्वयं भी इन गायों का हाल देखेंगे। अगर पशुपालक अपनी गायों को वापस लेने नही आता हैं तो इन हालातों में गायों को गोशाला में रखा जायेगा। जिससे इन आवारा गायों की अच्छे से देखभाल की जा सके।
विज्ञापन

अन्ना छोड़ने पर पशुपालक से लेंगे जुर्माना
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर के जिन लोगों ने अपने जानवरों को आवारा छोड़ रखा है फिर चाहे वो गाय, भैस, सुअर आदि को अपने स्थाई बाड़े में बांधकर रखे। आवारा घूमते मिलने पर उन जानवरों को अस्थाई जगह रखा जाएगा। जिसमें प्रत्येक जानवर के 2000 रु जुर्माना व 50 रु खुराकी प्रतिदिन के हिसाब से नगर पंचायत के द्वारा वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान अपने खेतों पर आरी वाले तार लगाये हुए हैं वो खेतों से तार हटा लें। अगर किसान आरी वाले तारो को नहीं हटाता हैं तो प्रशासन के संज्ञान में रखकर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed