{"_id":"5c801721bdec2214516f3a5b","slug":"nagar-panchayat-rathgaon-third-place-in-north-india-in-sanitation-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत नदीगांव का उत्तर भारत में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत नदीगांव का उत्तर भारत में तीसरा स्थान
Thu, 07 Mar 2019 12:23 AM IST
gaurav gaurav
jalaun
jalaun
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अवॉर्ड के साथ एडीएम प्रमिल कुमार, चेयरमैन व ईओ उरई तथा नदीगांव
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कोंच। नदीगांव नगर पंचायत ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके चलते स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पंचायत ने उत्तर भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति की मौजूदगी में केंद्रीय आवास एवं नगरीय विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जालौन जनपद से गई पूरी टीम को सम्मान पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी के साथ उरई नगर पालिका को भारत के सबसे उभरते नगर का अवॉर्ड प्रदान किया गया।
बता दें कि अधिशासी अधिकारी बुद्घिप्रकाश यादव की अगुवाई में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों, सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराकर कस्बे को ओडीएफ बनाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी नगर पंचायत नदीगांव ने अपनी स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जिसके चलते नगर पंचायत को सम्मानित किए जाने के लिए नई दिल्ली बुलाया गया था। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह के साथ चेयरमैन भानुप्रकाश वर्मा, ईओ बुद्घिप्रकाश, समाजसेवी अभिमन्यु सिंह डिंपल, परमाल सिंह आदि ने यह सम्मान ग्रहण किया। उरई का अवार्ड पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा व ईओ संजय कुमार ने ग्रहण किया।