फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   murder,police,FIR,mountainier,man

शरीर पर मिली चोटें, तीन साथियों से पूछताछ

Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder,police,FIR,mountainier,man
कोटरा। सैदनगर निवासी कक्षा नौ के छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार तक पुलिस छात्र सत्यम के शरीर पर कोई चोट नहीं मान रही थी। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर में अंदरुनी सात से आठ चोट मिली है। इस कारण मामला और भी गंभीर हो गया है। बताते चलें कि छात्र सोमवार को घर से मंदिर जाने के लिए निकला था। मंगलवार को दोपहर मंदिर के पास स्थित पहाड़ों के बीच उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने भी हर बिंदु पर जांच करने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब उसकी हत्या की ओर ही इशारा कर रही है। पुलिस के मुताबिक सत्यम के तीन साथियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा। वहीं पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस मामले के खुलासे के काफी करीब है, जल्द परिणाम भी सामने आएंगे। वहीं सत्यम के परिजनों ने एसपी से मांग की है कि बेटे के साथ गलत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

---------------
बाबू की करतूत से सकते में बीएसए दफ्तर
उरई। एंटी करप्शन टीम के हाथों पकड़े बीएसए दफ्तर के बाबू के बाद अब कुछ और बाबू और अधिकारी टीम की रडार पर हैं। इसको लेकर पूरे दफ्तर के कर्मचारी सकते में हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपी बाबू विनय के साथ झांसी से आने वाले एक अन्य अधिकारी से भी टीम पूछताछ कर गई है। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और टीम साक्ष्य अपने साथ ले गई है, जिन्हें लखनऊ कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed