फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality worker suspended for passing fake map

फर्जी नक्शा पास करने में पालिका कर्मी निलंबित

Fri, 05 Feb 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Municipality worker suspended for passing fake map
जालौन। दूसरे के प्लॉट की फर्जी गृहकर की रसीदें व फर्जी दस्तावेज के सहारे नगर पालिका से नक्शा पास कराने का मामला सामने आया है। मकान मालिक की शिकायत पर ईओ ने फर्जी गृहकर की रसीद बनाने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया। साथ ही जालसाजी करने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी राजेंद्र कुमार ने ईओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी संजीव कुमार से अपनी पुत्री प्रियंका के नाम एक प्लॉट वर्ष 2019 में खरीदा था। पिछले माह उन्होंने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए नगर पालिका में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया। तब उन्हें जानकारी हुई कि इसी प्लाट पर मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी सलीम ने भी आवेदन किया था और उसका पालिका से नक्शा भी पास हो गया है। उनका आरोप है, कि सलीम वहां कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए ईओ ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद ईओ डीडी सिंह ने तत्काल सलीम के नक्शे को खारिज कर दिया। साथ ही उसकी मदद करने वाले नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकीम उल्ला निवासी सहावनाका को निलंबित कर दिया। इसके अलावा मामले की शिकायत कोतवाली में भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed