फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mumbai AC Special running 20 hours late

Jalaun News: 20 घंटे लेट मुंबई एसी स्पेशल

Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mumbai AC Special running 20 hours late
फोटो-13-उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हड़पसर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन। संवाद
उरई। मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। मुंबई से गोरखपुर और लखनऊ की ओर आने वाली ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है। कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं, जबकि मुंबई से लखनऊ आने वाली एसी स्पेशल करीब 20 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

कसारा स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग कल्याण-नासिक रोड के बजाय कल्याण, कर्जत, पुणे और मनमाड होकर संचालित किया जा रहा है। मार्ग परिवर्तन और देरी से चलने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। मुंबई से लखनऊ आने वाली एसी स्पेशल (22121) करीब 20 घंटे की देरी से चल रही थी। वहीं, पनवेल से गोरखपुर आने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) नौ घंटे 25 मिनट, मुंबई से सीतापुर जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस (12107) नौ घंटे 29 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20103) पांच घंटे 12 मिनट, मुंबई से गोरखपुर आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) आठ घंटे 24 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से हडपसर जाने वाली दैनिक स्पेशल (01416) 16 घंटे 25 मिनट, गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली दैनिक स्पेशल (01080) दो घंटे 18 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर आने वाली दैनिक स्पेशल (01079) के भी बदले मार्ग से आने के कारण 13 घंटे 32 मिनट देरी से आई। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167) करीब सवा घंटे और चेन्नई से लखनऊ आने वाली चेन्नई एक्सप्रेस (16093) दो घंटे 49 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, मदुरई से कानपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (01926) को निरस्त कर दिया गया।



वर्जन
रेलवे के विभिन्न मंडलों में ट्रैक मरम्मत का कार्य चलने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन समय से होने लगेगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed