फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MP,mla,DM,kayakalp,centre

केंद्रीय मंत्री ने सौंपी लाभार्थियों को आवास की चाबी

Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
MP,mla,DM,kayakalp,centre
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम मे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते केंद्रीय राज्यमंत्री भानु - फोटो : ORAI
उरई। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम और सीएम का विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद आयोजित हुआ। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हुआ। इस दौरान पीएम व सीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना ,गरीब कल्याण अन्न योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन,पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के लाभार्थी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और आवास की चाबी वितरित की। डीएम प्रियंका निरंजन ने भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी डूडा अखिलेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार, केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर ब्लाक कार्यालय के परिसर पर ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ दीपक यादव,जेई चंद्रभान, देवेंद्र सिंह,प्रवीण रत्नम, सुनील सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
कोंच/कदौरा। कोंच और कदौरा के ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद का प्रसारण किया गया। इस मौके पर कोंच बीडीओ विपिन कुमार ने लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन, नगर पालिका आरआई सुनील कुमार यादव, विपिन गुप्ता, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। कदौरा स्थित ब्लाक सभागार परिसर में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 67 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है। बीडीओ बृजकिशोर ने बताया कि 67 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए हैं।

------------------------
फोटो-3-कृषि विज्ञान केंद्र में वर्चुअल कार्यक्रम देखते लोग। संवाद
सजीव प्रसारण देखा गया।
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र में भी लाभार्थियों के साथ संवाद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. विस्टर जोशी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने की। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश यादव, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. अनुज कुमार गौतम, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ.रजनीश चंद्र मिश्रा, डॉ. राजकुमारी, ब्रजेश शर्मा, सुभाष द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed