फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Motocyclist died after hitting a truck in jalaun

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 29 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 29 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck in jalaun
बच्चों को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। बाइक से उरई आ रहे युवकाें की बाइक में पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पडे़ और एक युवक के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे के वक्त दोनाें युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना व कसबा एट निवासी सुनील कुमार (33) पुत्र मातादीन अपने साथी दीपू (22) के साथ बुधवार की रात करीब नौ बजे उरई बाइक से आ रहे थे। जब उनकी बाइक हाईवे स्थित सोमई व गिरथान गांव के बीच पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनाें युवक सड़क पर गिर गए और सुनील के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अज्ञात ट्रक  चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एक अन्य हादसे में दो अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। कालपी कोतवाली के गांव उरकरा निवासी पृथ्वीराज (50) अपने गांव के ही गब्बड़ (55) के साथ गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक से न्यामतपुर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनाें अधेड़ घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed