{"_id":"57ee9cca4f1c1bcc095748c6","slug":"mothers-were-attired-court-reverberate-cheerleader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए माता के दरबार, गूंजेगी जयजयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए माता के दरबार, गूंजेगी जयजयकार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर शहर के हुल्की माता मंदिर में की जाती सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ शनिवार से हो रहा है। एक दिन पहले शुक्रवार को जिले भर में लोग तैयारियों में जुटे रहे। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में साफ सफाई व सजावट का दौर जारी रहा। मंदिरों की साफ सफाई के बाद मैया का दरबार सजाया गया। शनिवार से देवी मंदिरों में मैया के जयकारे गूंजेंगे। घरों में भी महिलाएं तैयारी में व्यस्त रहीं। बाजारों में भी खासी
चहलपहल देखी गई। इस दौरान जहां पूजा अर्चना के सामान की जमकर खरीदारी हुई वहीं व्रत रखने वालों ने फलाहार के सामान की खरीद की। देवी की चुनरी की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। शनिवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रही है। लगातार नौ दिन तक जिले भर में भक्ति की बयार बहेगी। जहां मंदिरों में मैया के जयकारे गूंजेंगे वहीं पंडालों में भी स्थापित प्रतिमाओं
की पूजा अर्चना की जाएगी। तमाम लोग पूरे नौ दिन व्रत रखकर देवी आराधना में लीन रहेंगे। पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। बता दें कि घरों में लोग ज्वारे बोकर नौ दिनों तक देवी मां की सेवा करते हैं। शुक्र वार को राठ रोड स्थित मां संकटा मंदिर, मां हुल्कीमाता मंदिर, काली माता मंदिर में सुबह से ही साफ-सफाई का कार्य शुरू
विज्ञापन
हो गया। समिति के कार्यकर्ता मंदिरों को सजाने-संवारने में जुटे रहे। साफ सफाई के बाद देर शाम मंदिरों को झालरों से सजाया गया। वहीं, देर रात पुजारियों की मौजूदगी में मां का
दरबार भी सजाया गया। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, घरों में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों से की जाती रहीं। व्रत रहने वाली दिन भर तैयारियों में व्यस्त रहीं। बाजारों में पहुंचकर उन्होंने पूजा संबंधी सामग्री भी खरीदीं। इससे बाजारों में भी खासी भीड़भाड़ नजर आई।