{"_id":"5d1a5bc08ebc3e3ce5627271","slug":"mother-killed-in-protest-against-molestation-of-daughter-orai-news-knp499105346","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़खानी करने के विरोध में मां को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़खानी करने के विरोध में मां को मार डाला
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। बेटी को परेशान करने वाले युवक का विरोध करना मां को भारी पड़ गया। एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने महिला की ईंटों से सिर कुचल कर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह जब लोगों ने महिला का लहूलुहान शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। घटना की सूचना पर एसपी व एएसपी, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में सोमवार सुबह जल संस्थान कार्यालय परिसर के पीछे महिला का लहूलुहान अर्द्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल के बाद महिला की शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त गुर्रो देवी (48) पत्नी स्व. लल्लू प्रसाद निवासी हरीगंज के रूप में हुई है।
कांशीराम कालोनी निवासी बेटी ने बताया कि मां गुर्रों देवी रात 11 बजे उसके घर से अपने घर के लिए निकली थी। उसने हत्या का आरोप छंगे अहिरवार निवासी राजेपुरा पर लगाया है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने छंगे सहित अन्य चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि छंगे पुराना परिचित है और वह उसके घर आता जाता था और परेशान करता था।
विज्ञापन
कई बार छंगे के घर आने का विरोध उसके बताने पर मां ने भी किया था। मां ने छिंगे को धमकी दी थी कि अगर उसने बेटी का पीछा न छोड़ा तो वह पुलिस में शिकायत करेंगी। अनुमान है कि इसी बात से खफा होकर उसने गुर्रो देवी की हत्या कर दी। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी युवक छंगे सहित चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है व पूछताछ की जा रही है। हत्या के पहले दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। चौबीस घंटे के अंदर हत्या की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
घटना में एक बाइक सवार का भी नाम
महिला की हत्या मामले में एक बाइक सवार का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है महिला को एक बाइक पर देखा गया था। बेटी ने बताया कि रास्ते से किसी परिचित बाइक सवार उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाया होगा और घर के रास्ते में सुनसान जगह पर ले गया जहां उसकी हत्या कर दी गई।
सजग होती पुलिस तो बच जाती जान
महिला की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आरोपित इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम न दे पाते। इस बात का खुलासा महिला के शव के पास मिले पर्स में मिली बेटी की तहरीर से हुआ है। सूत्रों के अनुसार महिला के पर्स से बिछिया, कान के टाप्स के साथ एक तहरीर की फोटोकापी मिली है, जो 5 अप्रैल की है। शिकायती पत्र ज्योति की तरफ से दिया गया है, जिसमें कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई गई है कि छंगे आ दिन घर आता जाता है व हम लोगों को ंपरेशान करता है और धमकी देता है कि तुम्हारी मां की हत्या कर दूंगा। इस बारे में कोतवाली पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। ज्योति का कहना है कि अगर कोतवाली पुलिस पहले ही सजग होती तो उसकी मां की जान बच सकती थी।