{"_id":"58a72ecb4f1c1bd257d85736","slug":"modi-s-bjp-meeting-in-the-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सभा मैदान में डटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सभा मैदान में डटे भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपा के स्वतंत्र देव सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन भाजपाइयों की भीड़ कोंच रोड स्थित हाजी के मैदान में डटी रही। मैदान को समतल कराने के लिए काम शुरू किया गया। साथ ही बांस, बल्लियां भी लगनी शुरू हो गई हैं। मैदान स्थल पर ही पार्टी नेताओं ने भूमि पूजन करने के बाद बैठक कर पूरे
कार्यक्रम की रणनीति बनाई, जिसमें कुर्सियों से लेकर दरी और स्वागत गेट तक की संख्या शामिल रही। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई प्रयास न देख भाजपाइयों में नाराजगी भी दिखी। बता दें कि 20 फरवरी को कोंच बस स्टैंड स्थित मैदान में मोदी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह से ही युद्धस्तर पर बंजर पडे़ खेत को
मैदान में तब्दील करने के प्रयास शुरू किए गए हैं। 50 एकड़ के मैदान में जेसीबी, ट्रैक्टर और टैंकरों की आवाजाही बनी रही। फिलहाल 30 से 40 हजार कुर्सियां डालने का विचार किया गया है। इसके अलावा दरी भी बिछाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर
विज्ञापन
अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारियां भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बांटी गईं। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन भी किया गया। जिलाध्यक्ष की मानें तो फिलहाल 3 से 4 लाख की भीड़ जुटने की संभावना है। मैदान को पूरी तरह से तैयार होने में 30 से 35 घंटे लग सकते हैं। प्रधानमंत्री के सभा मंच पर कौन-कौन रहेगा, इसकी भी सूची तैयार की जा रही है।
प्रशासन नहीं ले रहा सुध, कहां बनेगा हेलीपैड
प्रधानमंत्री कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने वाले आनंद राजपाल का कहना है कि अभी तक प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने कार्यक्रम की सुध नहीं ली है। प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड कहां बनेगा, यह भी तय नहीं हो पा रहा है। जो स्थान उपयुक्त लग रहा है, वहां पर हाईटेंशन लाइन आड़े आ रही है। दूसरा स्थान भी दो एचटी लाइन के बीच में पड़ रहा है। इससे कहां पर हेलीपैड बनेगा, यह भी अभी तय नहीं हो पाया है।
आज आएगी एसपीजी, होगा रिहर्सल
कार्यक्रम प्रभारी आनंद राजपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह एसपीजी के अधिकारी मैदान में पहुंचकर जिले के पुलिस अधिकारियों क साथ बैठक कर पीएम की सुरक्षा का खाका तैयार करेंगे। इसके बाद आसपास के मकानों का भी सुरक्षा की दृष्टिसे निरीक्षण किया जाएगा।
पार्किंग की भी समस्या
पीएम की सभा के लिए मैदान तो तय हो गया है, लेकिन अभी पार्किंग की समस्या बनी हुई है। संकरी रोड पर कारों, बसों और बाइकों को कहां खड़ा कराया जाएगा, इसकी रूपरेखा अभी तय नहीं हो पाई है।
भगवा रंग में दिखेगा पंडाल
भाजपाइयों की मानें तो मैदान के चारों ओर भगवा रंग का पंडाल बनाया जाएगा। मंच पर भी मोदी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तसवीरें रहेंगी। समूचा मंच भगवा रंग में ही नजर आएगा।