फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Modi's birthday sparked the imagination of hygiene

मोदी के जन्मदिन पर जगाई स्वच्छता की अलख

Sat, 17 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 17 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Modi's birthday sparked the imagination of hygiene
मोदी का जन्मदिन मनाते नरेन्द्र मोदी विचार मंच के वालंटियर्स - फोटो : अमर उजाला
 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 67वें जन्म दिवस पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न हिस्सों में गोष्ठियों, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। हवन पूजन किया गया। उरई में रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता मिशन का संदेश दिया।।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, हरिकिशोर गुप्ता, रामेंद्र सिंह सेंगर, लक्ष्मणदास बाबानी, अक्षय त्रिपाठी आदि ने झाडू लेकर साफ सफाई की। सांसद भानूप्रताप वर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए। इसके बाद दोपहर 11 बजे पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र गुप्ता, संजय त्रिपाठी, शैलेंद्र पांडेय, गौरीशंकर वर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, रेखा वर्मा, अनीता वर्मा, सुनीता वर्मा, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच प्रतिनिधि के अनुसार नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने नया पटेल नगर ब्लॉक इलाके में जन्मदिन मनाया। उन्होंने पांच पौधे भी रोपे। मंच के जिला प्रभारी विनियन द्विवेदी की अगुवाई में केक काटकर मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर तिलक कुशवाहा, देवांश पहारिया, गौरव, राघव कुशवाहा, अभिषेक पांचाल, प्रशांत आदि मौजूद रहे। इधर, बाल्मीकि बहुल सेवा बस्ती में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व केशव बाल्मीकि की अध्यक्षता में मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय भाजपाईयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मोत्सव तहसील गेट के सामने क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्त व सुशील गुप्त के मुख्य आतिथ्य में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू चौहान ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, शशांक सिंह चौहान, लालन ताम्रकार, मीनू ठाकुर, पुनीत मित्तल, विपिन चौहान, कन्हैया बाथम आदि उपस्थित रहे।


माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, गांव क्षेत्रों मेें भी पीएम का जन्मदिन मनाया गया। माधौगढ़ में गोविंद दास इंटर कालेज में पीएम के जन्मदिन पर पूर्व विधायक संतराम सिंह की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इसके बाद केेक काटकर जन्मदिन मनाया गया। देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, ज्योति सिंह, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

कालपी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में शनिवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच ने पीएम मोदी का 66वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बाजपेई के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर अशोक बाजपेई, सुभाष परमार, अरविन्द राठौर,  संदीप शर्मा, श्री कृष्ण गौतम, राजेश द्विवेदी सभासद, संन्दीप पांडेय, उत्सव द्विवेदी, रिषभ द्विवेदी, शैलेन्द्र, निर्मल , अंकुर मिश्रा,  मंयक तिवारी आदि लोग मौजूद थे।


नरेंद्र मोदी मंच ने भी पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यालय मेें गोष्ठी हुई।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश महाराज, कुलदीप सिंह गौर, सुधीर, मुकेश, अंकित शर्मा, चंदन सिंह, अनिल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed