फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MNREGA employees demonstrated, submitted memorandum

मनरेगा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
MNREGA employees demonstrated, submitted memorandum
माधौगढ़। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मनरेगा कर्मियों के खिलाफ बिना पद सृजित किए हुए जैम पोर्टल से नियुक्त, पद सृजन उपरांत समायोजन न किए जाने को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने खंड विकास कार्यालय के गेट पर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में प्रमुख सचिव को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एडीओ पंचायत छेदालाल को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बिना पदों के सृजन किए ही जैम पोर्टल से नियुक्तियां किया जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता है। मनरेगा कर्मियों को अप्रैल 2014 से ईपीएफ का नियोक्ता अंश नहीं दिया गया है। संविधान के अनुच्छेद 21 में वर्णित जीवन के आधार के तहत सामाजिक सुरक्षा व मानव संसाधन नीति जारी की जाए।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मी अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। पूर्व से कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर को योग्यता अनुसार समायोजित किया जाए। मनरेगा कर्मियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेई अनिल कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार, प्रबल, गिरीश कुमार सिंह, रामकरन पाल, तेजप्रताप सिंह, फूलसिंह, ब्रजपाल सिंह, राहुल, निर्मल, सुनील, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed