फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mla,river,flud,DM,fortune hospital

आठ करोड रुपए की लागत से होगा रानी किले का जीणोद्वार

Mon, 20 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
mla,river,flud,DM,fortune hospital
कालपी। किले घाट पर स्थापित रानी लक्ष्मीबाई के किले को संरक्षण प्रदान करने के लिये उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है। स्थानीय भाजपा विधायक कुंवर नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने बताया कि ऐतिहासिक किले को यमुना नदी के पानी की कटान से बचाने के लिए आठ करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। बजट आवंटित होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि यमुना नदी के किनारे प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व का प्राचीन किला बना हुआ है। मराठा शासन काल में इसको कोषागार के रूप में प्रयोग किया जाता था। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी शासन से युद्ध करने के लिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, नाना साहब आदि क्रांतिकारियों ने मंत्रणा करके संघर्ष करने का बिगुल फूंका था। वर्तमान में प्राचीन किला वन विभाग के नियंत्रण में है। दरअसल ऊंचाई में बने इस किले से सटकर यमुना नदी की जलधारा बहती है। यमुना नदी की जलधारा बहने तथा हर साल बाढ़ के प्रकोप के कारण दुर्ग के परिसर की भूमि दिन पर दिन कटाव होने से किला क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। इसी को ध्यान रख नगर वासियों ने किले को संरक्षित करने की मांग उठती रही है। भाजपा विधायक कुंवर नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने चंदेल कालीन दुर्ग को संरक्षित करने तथा यमुना नदी येबचाने की लिए शासन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया था। विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के द्वारा कालपी के चंदेल कालीन दुर्ग का सर्वेक्षण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक के मुताबिक शासन स्तर से बजट में धन राशि आवंटित कराने के लिए पहल चल रही है उन्होंने बताया जल्द ही बजट पास हो जाएगा जल्द ही चंदेल कालीन दुर्ग के संरक्षण के लिए कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस कार्य से प्राचीन स्मारक का सरंक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed