फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Missing youth's body found landing in canal

ो दिन से लापता युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Sun, 14 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found landing in canal
कोंच। काली माता मंदिर के पीछे से निकली नहर में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। नहर में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे काली माता मंदिर के पीछे निकली नहर में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त 33 वर्षीय चतुर सिंह पुत्र लालसिंह कुशवाहा निवासी छोटी दोहर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक चतुरसिंह दो दिन पहले एक सड़क हादसे के दौरान नहर में डूब गया था। हादसे में बाइक सवार उसका एक साथी घायल हो गया था। वहीं इलाज के दौरान उस घायल ने बताया था कि चतुर सिंह उसे घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गया है लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि चतुर सिंह नहर में डूब गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशंका देख गोताखोरों की मदद से नहर के पानी में चतुर सिंह को खोजा गया लेकिन झाड़ियां होने की वजह से शव नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed