{"_id":"5e5aac7d8ebc3ec7b5202baf","slug":"miscreants-fleeced-goods-from-eight-houses-orai-news-knp547779856","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने आठ घरों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने आठ घरों से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
टूटा बक्सा दिखाते लाखन सिंह
- फोटो : ORAI
माधौगढ़/बंगरा। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने देर रात गांव में घूम घूम कर आठ घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल समेट ले गए। एक गृहस्वामी के जागने पर बदमाशों ने कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उधर, ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ने के दौरान दुकानदार जाग गया और उसने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। जिससे बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाश नगदी, सोने चांदी के जेवरात समेत लगभग ग्यारह लाख रुपये का सामान लूट ले गए। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने नमूने भरे।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शादी समारोह में शामिल होने गए रन बहादुर पुत्र ज्ञान सिंह के मकान को सबसे पहले निशाना बनाया। जिसमें कमरे में रखी अलमारी, सूटकेस में रखे तीस हजार नगद, दो जंजीर, अंगूठी, बाले पार कर दिया। इसके बाद ज्वैलर्स गजेंद्र राठौर पुत्र तुलसीराम की दुकान का ताला तोड़ा और दुकान अंदर घुस गए। दुकान में रखी अलमारी में रखे एक लाख बारह हजार रुपये, 90 ग्राम सोना, चार किलो चांदी चोरी कर ली।
इसके बाद रिंकू सब्जी वाले के ढाले का ताला तोड़कर एक हजार रुपये ले गए। फिर पूर्व प्रधान लखन यादव के मकान की ऊपरी मंजिल में रखे बक्से का ताला तोड़कर दस हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद पप्पू खां के ढाले का ताला तोड़कर डेढ़ हजार रुपये, बिस्कुट के पैकेज व गुटखे ले गए। फिर रिंकू राठौर टेलर की दुकान का ताला तोड़ा। जब बदमाश बब्बू सिंह पुत्र रंजीत के मकान का ताला तोड़ रहे थे तो बब्बू जाग गए।
विज्ञापन
शोर मचाना चाहा तो एक बदमाश ने कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। जाते-जाते शैली सोनी की ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की तो आवाज सुनकर शैली सोनी ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। जिससे बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर बंगरा चौकी प्रभारी दिलीप वर्मा व 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सुबह सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल जेपी पाल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ शुुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई न कोई गांव का व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। लिहाजा थाने के रजिस्टर में गांव के अपराधियों का रिकार्ड भी देखा जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। सीओ का कहना है कि दो तीन पीड़ितों से तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों से पूछताछ करते सीओ व पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

घर का टूटा पड़ा ताला- फोटो : ORAI

टूटी अलमारी दिखाता गजेंद्र सिंह- फोटो : ORAI