फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mining mafia beckons in presence of CBI

सीबीआई की मौजूदगी में भी खनन माफिया बेखौफ

Mon, 10 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 10 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia beckons in presence of CBI
थाने में ख़ड़ा मौरंग से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

शासन-प्रशासन के बाद अब सीबीआई की मौजूदगी भी बुंदेलखंड में खनन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। रविवार को जिले में सीबीआई टीम  होने के बावजूद माफियाआें के ट्रक तिरपाल ढककर निकलते रहे। कोटरा थाना पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि उसमें सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने मौरंग चोरी व खनिज अधिनियम में कार्रवाई की है।  

विज्ञापन


कोटरा थाने में तैनात दरोगा अमित तिवारी रविवार की रात थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें झांसी जिले की सीमा से एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोकना चाहा तो ट्रक लेेकर चालक उरई की ओर भागने लगा। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो चालक और उसमें सवार लोग ट्रक को खड़ा कर जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन



पुलिस ट्रक को थाने लाई। ट्रक को सीज कर अज्ञात के खिलाफ मौरंग चोरी व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बताते चलें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई बुंदेलखंड में हुए अवैध खनन की जांच करने के लिए रविवार को जिले में आई थी। उसने डकोर थाने के मुहाना व बंधौली घाटाें का निरीक्षण कर ग्रामीणाें से पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed