फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minimum mercury climbing scorching body

न्यूनतम पारा चढ़ने से झुलसा बदन

Sun, 17 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 17 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Minimum mercury climbing scorching body
छाता लगाकर धूप से बचाव - फोटो : अमर उजाला
मौसम की बेरुखी बढ़ती ही जा रही है। अप्रैल में गर्मी ने प्रचंडता के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में तो चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान इतना ही बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे गर्मी ने लोगों के लिए जीना दुश्वार कर दिया। इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक तो दोपहर के समय तेज धूप व
विज्ञापन


गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम के इस मिजाज से शाक भाजी किसान परेशान हैं। गर्मी बढ़ने से हरी सब्जियां समय से पहले ही सूख रही हैं। रविवार को सुबह 11 बजे तक सूरज आग ही उगलता रहा। इसके बाद बादल छा जाने से धूप का असर कुछ कम रहा लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी ने बेहाल किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42
विज्ञापन


डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान तो 42 से घटकर 38 पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान 26 से बढ़कर 30 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी अपने चरम पर है। इस गर्मी से जहां आम जनमानस बेहाल है वहीं किसानों की भी मुसीबत बढ़ गई है। क्यारियों में सब्जी सूख रही है। इस समय लौकी, तरोई, भिंडी की फसल करने वाले किसान मौसम को लेकर चिंतित हैं। किसान राममहेश का कहना है कि मौसम का लगातार बदलना फसल के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed