{"_id":"5fa2eabb8ebc3e9b7e32be36","slug":"miner-overflow-orai-news-knp592468964","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो माइनर से गोरा में भर रहे बोए जा चुके खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो माइनर से गोरा में भर रहे बोए जा चुके खेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। माइनर का पानी ओवरफ्लो होने से गोरा करनपुर के किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
किसान विपुल पाठक, नेतराम वर्मा, नरेश पाठक, रामबाबू वर्मा आदि ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन लोगों ने लगभग सौ बीघे में मटर की फसल बोई है। पिछले एक सप्ताह से कुठौंद शाख से निकली जुझारपुरा रजबहा से गोरा करनपुर को जाने वाली माइनर ओवरफ्लो होकर उनके खेतों मेें भर रहा है जिससे फसलें बर्बाद होने सेे लाखों की आर्थिक हानि होनेे की आशंका है। समस्या के बाबत विभाग के एसडीओ, अवर अभियंता और बेेलदार आदि से भी शिकायत की लेकिन अभी तक पानी का ओवरफ्लो रोकने का प्रबंध नहीं किया गया। एसडीएम ने विभागीय अभियंता को समस्या का समाधान करने केे निर्देेश दिए हैं।
सीओ से खेत में पानी भरने की शिकायत
उरई। कोतवाली क्षेत्र के खरुसा निवासी सोमेंद्र ने बुधवार को सीओ को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उनका खेत इमिलिया मौजे में है। वहां के किसान सुरेश ने उनके खेत में पानी छोड़ दिया है। जिससे वे बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। सोमेंद्र ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई।
रामपुरा। असामाजिक तत्वों द्वारा माइनर की पटरी काटने से सड़क पर पानी भर जाने के कारण यातायात बाधित हो गया है।
जगम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर गुढ़ा मार्ग पर माइनर का पानी दो फुट की ऊंचाई तक भरा होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। ग्राम हिम्मतपुर और गुढ़ा मार्ग पर हिम्मतपुर माइनर की क्रासिंग है, कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क के पास माइनर की पटरी काट देने के कारण माइनर का पानी सड़क पर एक से दो फुट ऊंचाई तक भर गया है। जिससे ग्राम गुढा, पुरा, एबेरा, महटौली, पतराही आदि गांवों के निवासियों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम हिम्मतपुर निवासी उमाशंकर द्विवेदी ने एसडीएम माधौगढ़ एवं नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि उक्त माइनर की पटरी शीघ्र दुरुस्त करवाकर किसानों की खेती के लिए उपयोगी पानी को बेकार बहने से रोका जाए एवं सड़क का यातायात बहाल किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
रजबहा में पानी न होने से किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी।
जोल्हूपुर। कालपी क्षेत्र में छौंक रजबहा में पानी न आने के कारण लगभग एक दर्जन गांव के किसान परेशान है। कई बार किसानों ने पानी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया, लेकिन अब तक किसी ने भी सुध नहीं ली। इससे किसानों की बुआई लेट होती जा रही है।
जोल्हूपुर स्थिति छौंक रजबहा से क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव छौंक, उसरगांव, जोल्हुपुर, बरदौली, काशी रामपुर, धमना, रामपुर, जय रामपुर, गाया, देवीपुर आदि गांव में लगभग 200 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। जिले में नहरों का संचालन हुए करीब 20 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक छौंक रजबहा में पानी नहीं आया, जिससे क्षेत्र के किसान पलेवा के लिए परेशान हो रहे है। किसान माइदीन, माता प्रसाद, प्रताप सिंह, राधेश्याम, मनमोहन सिंह, बृजमोहन आदि ने रजबहा में पानी छोड़े जाने की मांग की है।