फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Millions stolen from deserted house

सूने घर से लाखों की चोरी

Thu, 17 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Thu, 17 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen from deserted house
नगर में सूने घर से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मकान मालिक के मौके पर न होने से चोरी गई रकम की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। लिहाजा किराएदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जांच शुरू कर दी। उधर, कालपी में मुख्य बाजार में चोरों ने तीन दुकानों में हाथ साफ किया।
विज्ञापन



मोहल्ला चौधरयाना निवासी प्रो. दीपक श्रीवास्तव अपने परिवार सहित विश्व विद्यालय के आवास में रहते हैं। मोहल्ला चौधरयाना स्थित उनके आवास के एक हिस्से में किराएदार रहते है। बीती रात चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस आए। वही किराएदार के कमरे की बाहर की कुंडी बंद कर चोरों ने घर में रखा कई लाख रुपये के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन



मालूम हो कि कि बीती 4 दिसंबर को ही प्रोफेसर की शादी हुई थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शादी का घर होने से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ  किया है। फि लहाल गृहस्वामी के आने पर ही चोरी का सही आकलन भी हो जाएगा। वही किराएदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कालपी के मुख्य बाजार में चोरों ने तीन दुकानों से हजारों का माल व नकदी पार कर दी। आक्रोशित गल्ला व्यापारियों ने दुकानें बंद कर नाराजगी प्रकट की। मंगलवार की रात टरननगंज बाजार स्थित नरेश यादव केे अंग्रेेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर शराब की पेटी व गोलक से नगदी ले उडे़।



वहीं, अतुल प्रोविजन व स्टेशनरी की दुकान का शटर तोड़कर सामान ले उडे़। बदमाशों ने इस दौरान आसपास के घरों के दरवाजों की बाहर की कुंडी बंद कर दी। इसी प्रकार गैस एजेंसी के बगल में स्थित दिव्य लोक मेडिकल स्टोर में ताला तोड़कर बदमाश हजारों रुपये की कीमती दवाइयां भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed