{"_id":"5fa2ec3a8ebc3e9bf52fb0d4","slug":"milawatkhooro-per-karwai-ke-nirfesh-orai-news-knp5924702126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों पर सख्ती से करें कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों पर सख्ती से करें कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सतर्कता समिति की बैठक हुई। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष में हुई कार्रवाईयों का ब्योरा रखा। जिलाधिकारी ने दीपावली के पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर कई मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है। ऐसे अधिकारी विशेष सतर्कता बरते व मिलावटखोरों पर नमूना भेजने के साथ साथ सीधे मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। इस दौरान अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के कुल 310 नमूने लिए गए, जिसमें से 214 नमूनों मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। साथ ही 185 मिलावटखोरों के खिलाफ न्यायालयों में मामला दर्ज कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित खोया भट्टियों, दूध डेरियों, चिलिंग सेंटरों पर विशेष अभियान चलेगा।
जिलाधिकारी ने मिश्रित गुटखे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अल्पना बरतारिया, डीआईओएस भगवत पटेल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र यादव, दिनेश चंद्र, आलोक वर्मा, खाद्य व्यापारी गोविंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, बृजेश पुरवार, दिलीप कुमार, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेलों में प्रतिभाग करे
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले स्तर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपनी की है कि वह अपने रुचि के खलों के अनुसार खेल कार्यालय में पहुंच कर खेलों में प्रतिभाग करे। इसके साथ ही युवा कल्याण विभाग व महिला मंगल दलों द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है।