फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Migrant laborers surrounded Pirona police post

प्रवासी मजदूरों ने चौकी घेरी, हंगामा किया

Tue, 12 May 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers surrounded Pirona police post
जालौन-झांसी सीमा पर डीएम-एसपी व विधायक आपस में बातचीत करते - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से श्रमिक बाइक व अन्य वाहनों से अपने घर जा रहे हैं। ऐसे ही सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों को मंगलवार को एट पुलिस ने जालौन-झांसी सीमा पर रोक लिया। तेज धूप में भूख और प्यास से परेशान मजदूर आक्रोशित हो गए और पिरोना चौकी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर डीएम , एसपी, और सदर व माधोगढ़ विधायक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। फिर सभी के लिए खाने पीने की व्यवस्था कर उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन

जालौन-झासी सीमा पर मजदूरों की आना जारी है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर सीमा पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने किसी को भी सीमा में नही घुसने दिया। भूख, प्यास और तेज धूप से परेशान प्रवासी श्रमिक आक्रोशित हो गए। वह लोग नारेबाजी करते हुए पिरौना चौकी पर पहुंचे। वहां भीड़ देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। इसकी जानकारी पाकर डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, एसपी डॉ. सतीश कुमार, सदर विधायक गौरीशंकर एवं माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन के साथ पहुंचे और मजदूरों को शांत कराया। वहीं, मजदूरों का आरोप है कि प्रशासन ने हमें तेज धूप में बीच हाईवे पर रोक लिया, लेकिन सुबह से दोपहर तक पानी की भी व्यवस्था नहीं की। न ही खाने का इंतजाम किया।
विज्ञापन

कहीं फिर न हो जाए हाईवे पर बवाल
जालौन-झांसी सीमा पर पुलिस के रोके जाने पर भारी संख्या में मजदूर इकट्ठा हो रहे हैं। यह मजदूर कहीं पुलिस व प्रशासन के लिए मुसीबत न बन जाए। दो दिन पहले ही सुबह आठ बजे से रोके गए प्रवासी मजदूरों ने दोपहर होते होते अपना आपा खो दिया था। श्रमिकों ने हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव कर दिया था। इसमें एक थानाध्यक्ष व तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उसी दिन शाम को पुलिस सभी मजदूरों को घर जाने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed