{"_id":"636a996bccf84a7bf92d654a","slug":"memu-canceled-and-many-trains-late-passengers-upset-orai-news-knp727286457","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में मालगाड़ी पटरी से उतरी, मेमू निरस्त, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में मालगाड़ी पटरी से उतरी, मेमू निरस्त, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल होने से मेमू निरस्त हो गई। कई ट्रेनें लेट रहीं। इससे उरई स्टेशन में यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। कई यात्री प्राइवेट साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
मंगलवार की सुबह लालपुर के लिए जाने वाली मालगाड़ी के पांच कोच झांसी स्टेशन के पास डिरेल हो गए। इससे झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अभाव में यात्री स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे।
झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 7.46 बजे के स्थान पर 9.28 बजे उरई स्टेशन पहुंची। इसी तरह पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 10.38 बजे के स्थान पर 12.44 बजे उरई स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
मुंबई से सीतापुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10.58 बजे के स्थान 1.43 बजे उरई स्टेशन पर आई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। मेमू निरस्त होने की सूचना यात्रियों को नहीं दी गई, इससे यात्री परेशान रहे। कालपी, पुखरायां, लालपुर, पामां, भीमसेन जैसे छोटे स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों ने प्राइवेट और रोडवेज बसों का सहारा लिया।
स्टेशन प्रबंधक एसके खरे ने बताया कि झांसी में मालगाड़ी के कोच पटरी से उतरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनें देरी से आई। एक बजकर 50 मिनट पर यातायात पूरी तरह बहाल हो गया।
इंदिरानगर निवासी प्रेमदास का कहना है कि उन्हें मेमू से कालपी जाना था। मेमू के निरस्तीकरण की सूचना नहीं दी जा रही थी। जब ट्रेन समय पर नहीं आई तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। इस पर अब वह प्राइवेट वाहन से कालपी जाएंगे।
करसान रोड निवासी रेहाना ने बताया कि वह परिवार समेत पामा स्टेशन जाना था। ट्रेन के अचानक निरस्त होने के कारण परेशानी हो रही है। रोडवेज का किराया ज्यादा है। जबकि वह पांच सदस्यों के साथ जाना है। ऐसे में अब वह निजी वाहन का सहारा लेंगी।