फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Medication handed over to woman

महिला को दवाएं मंगा कर सौंपी

Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Medication handed over to woman
डीएम ऑफिस में डीएम मन्नान अख्तर ने दवाइयां मंगाकर महिला रूबी त्रिपाठी को सौंपी - फोटो : ORAI
डीएम ने लखनऊ से दवाएं मंगाकर सौंपी
विज्ञापन

पति की तबियत बिगडने पर महिला ने लगाई थी गुहार
फोटो-7 डीएम दफ्तर में दवाएं लेेने पहुंची रुबी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। लॉकडाउन के चलते महिला अपने बीमार पति की दवाएं लखनऊ से नहीं मंगा पा रही थी। इस पर महिला ने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता देख डीएम ने स्वयं ही दवाएं मंगाकर महिला को सौंप दीं।

रूबी त्रिपाठी निवासी पटेल नगर, उरई ने डीएम को बताया कि उनके पति वीरू त्रिपाठी बीते कई दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनका दिल्ली में इलाज चलता है। लॉकडाउन के कारण वह दवा लेने दिल्ली नहीं जा पा रही थी। लिहाजा उन्होंने अपने एक मित्र के माध्यम से दवाएं लखनऊ तक मंगा ली हैं लेकिन अब लखनऊ जाना भी समस्या बना है। रूबी के मुताबिक घर पर उनके और बीमार पति के अलावा कोई नहीं है। जिस कारण वह लखनऊ भी नहीं जा सकती है। ऐसे में ही उन्हें प्रशासन से ही मदद की पूरी उम्मीद है। इस पर डीएम ने तत्काल ही ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह को बुलाया और निर्देश दिया कि महिला की दवाओं का इंतजाम किया जाए। कुछ समय बाद जब दवाएं डीएम दफ्तर पहुंच गई तो रूबी को बुलाया। डीएम ने स्वयं दवाओं का पैकेट रूबी को देते हुए कहा कि भविष्य में भी पति की बीमारी संबंधी किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो प्रशासन को जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed