फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   medical,covid 19,CMO,jhansi mirjapur national higway,vaccinated

कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत, 39 नए केस

Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
medical,covid 19,CMO,jhansi mirjapur national higway,vaccinated
गल्ला मंडी में टीकाकरण करती टीम। - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमण जिले में दोबारा बढ़ गया है। गुरुवार को जिले में 39 पॉजिटिव मिले। साथ ही एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही तीसरी लहर में अब तक 2162 पॉजिटिव मामले मिले है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 213 सक्रिय मामले है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी लहर में पहला मरीज 5 जनवरी को मिला था। इसके बाद से अब तक 2162 मामले आ चुके है। जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को मेडिकल कालेज में भर्ती एक 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। वह गले के कैंसर से भी पीड़ित थे। जांच में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। फिलहाल 213 सक्रिय मामले है। इसमें 189 मरीज होम आइसोलेशन में है तो दो मरीज राजकीय मेडिकल कालेज उरई में भर्ती है। चार मरीज लखनऊ और एक मरीज झांसी में भर्ती है। गुरुवार को जो केस निकले है। उनमें 13 मरीज शहरी क्षेत्र में है तो माधौगढ़ ब्लाक में तीन, रामपुरा ब्लाक में एक, छिरिया ब्लाक में एक, पिंडारी ब्लाक में छह, कदौरा ब्लाक में नौ और अन्य क्षेत्रों में छह मरीज आए है। आज जो मामले है उसमें से 32 होम आइसोलेशन है। जबकि एक मरीज को मेडिकल कालेज उरई, एक को उरई और एक को झांसी में भर्ती कराया गया है। आज 1296 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और टीकाकरण की सभी डोज अनिवार्य रुप से लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed