{"_id":"0fb5d8881006f37d15ccadc6457d0db9","slug":"medical-college-judged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज को कसौटी पर परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज को कसौटी पर परखा
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज को चौथे वर्ष की मान्यता मिलनी है। इसे लेकर शुक्रवार को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कालेज का आठ घंटे तक सघन निरीक्षण किया। एमसीआई अपनी रिपोर्ट सीधे केंद्र सरकार को सौंपेगी जिसके आधार पर ही मेडिकल कालेज को चौथे वर्ष की मान्यता प्रदान की जाएगी।
एमसीआई की निरीक्षण टीम में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुचित कुमार मुंबई, महेंद्र परमार, डॉ. नाथ कोलकाता ने शुक्रवार को आठ घंटे मेडिकल कालेज के सभी विभागों का निरीक्षण किया। एमसीआई टीम सुबह 10 बजे मेडिकल कालेज पहुंची। सबसे पहले टीम ने ओपीडी का निरीक्षण किया।
फिर सीएचडी, आईसीयू, आपरेशन कक्ष, गायनिक इमरजेंसी के अलावा वार्डों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एमसीआई टीम ने लगभग 500 पेज की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
अब इस रिपोर्ट के आधार पर ही मेडिकल कालेज को चौथे वर्ष की मान्यता मिल सकेगी। इस मौके पर प्राचार्य सुरेश चंद्र, सीएमएस डॉ. मेजर रणवीर सिंह, जितेंद्र मिश्रा, सुशील कुमार, प्रशांत, बलराम, विवेक, अरुणेश त्रिपाठी, जेके गुप्ता आदि मौजूद रहे।