फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maximum 161 new infected were found in the third wave

कोरोना के 161 नए केस, एक्टिव केस 740 हुए

Tue, 25 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maximum 161 new infected were found in the third wave
उरई। जिले में एक दिन में सर्वाधिक 161 कोरोना संक्रमित मिले है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 740 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार की देर शाम जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, आज 161 कोरोना के नए केस मिले है। इसमें सर्वाधिक पुलिस कर्मी शामिल है। मंगलवार को 1513 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। ठीक होने पर सात को डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है और साथ ही टीकाकरण कराने का भी अनुरोध किया है। सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों को ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है तो वह कोविड अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं।

रामपुरा। आर्यावर्त बैंक रामपुरा में ग्राहकों की भीड़ संक्रमण के खतरे को चुनौती दे रही है। बैंक की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न होने खतरा बढ़ा रहा है। हालत यह है कि बैंक के अंदर बिना मास्क ग्राहक एक दूसरे के ऊपर सटकर लेनदेन व बैंक के जरूरी कार्यों में व्यस्त दिखे। आर्यावर्त बैंक मैनेजर अभय प्रताप ने बताया कि ग्राहकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा हैं। बैंक में सैनिटाइजर रखा हुआ है। जिसका उपयोग ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed