फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman's body found hanging

Jalaun News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 26 May 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
उरई। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित नए बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी सतेंद्र पाल की पत्नी आरती (33) का शव सोमवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मोहल्ले वालों ने उसके पति सतेंद्र पाल को दी। घटना की खबर मिलते ही महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। भाई रवि पाल ने आरोप लगाया कि आरती की हत्या की गई है। उनका कहना है कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पति सतेंद्र पाल ने बंटवारे को लेकर मुकदमा भी दायर किया था, जिसके बाद से ससुराल पक्ष आरती से नाराज रहता था। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आरती अपने पीछे 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु और 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु को छोड़ गई है। फिलहाल आरती के परिजनों एवं पुत्रों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed