फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Marriages also vulnerable Surgical Strike

शादियां भी सर्जिकल स्ट्राइक की चपेट में

Thu, 10 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 10 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Marriages also vulnerable Surgical Strike
शादी का कार्ड ‌‌‌द‌िखाता पर‌िवार। - फोटो : अमर उजाला

मुहम्मदाबाद/रामपुरा। 500 व 1000 के नोट चलन से बाहर होने का शादियों पर भी असर पड़ रहा है। शादी वाले घरों में मां-बाप खासे परेशान है। रामपुरा क्षेत्र मेें भी एक युवक की बारात 11 नवंबर को जानी है लेकिन 500 व 1000 के नोट बंद होने से तैयारी नहीं हो पा रही है।  डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद निवासी लखन राजपूत की पुत्री वंदना की 16 नवंबर को है। 500 व एक हजार के नोट चलन से बाहर होने से इस परिवार पर मानो आपदा आ गई। लखन ने बताया कि बेटी की बारात 16 नवंबर को मुस्करा हमीरपुर से विजय विक्रम पैलेस उरई में आना है। हमने 7 नवंबर को इलाहाबाद ग्रामीण बैंक मुहम्मदाबाद शाखा से दो लाख रुपये निकाले। इससे शादी के लिए उपहार, गहने, कपडे़ समेत हलवाई, सब्जी, बारात घर का किराया समेत अन्य कार्यों को निपटाना था। पर आठ नवंबर से नोटों का चलन बंद होने से सभी कार्य रुक गए। शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। मात्र पांच दिन शेष हैं। अब ये नोट नहीं चल रहे हैं।        

विज्ञापन


इससे बाजार में खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं। बैंकों में एक निश्चित धनराशि ही बदली जा रही है और खातों से भी निश्चित धनराशि की निकासी हो रही है। इससे वह यह नहीं समझ पा रहे अब कैसे उनकी बेटी के हाथ पीले होंगे। उधर, रामपुरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शमशाद बेग की शादी 11 नवंबर को हैं। वह आगरा में काम करते हैं। बताया कि उसने अपनी शादी के लिए वे अपने साथ 500 व 1000 के नोट लेकर आए लेकिन उनके बंद होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसी स्थिति में क्या करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed