{"_id":"621e5c2c46c39f313f0c3efb","slug":"marriage-temple-doctor-eat-more-protein-rich-foods-weak-and-sick-cows-orai-news-knp6832909158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 51 जोड़े एक दूजे के हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 51 जोड़े एक दूजे के हुए
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के दौरान पंडाल में बैठी सजी दुल्हने
- फोटो : ORAI
उरई। मां संकटा देवी मंदिर समिति की ओर से 20वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समिति की ओर से वर-वधू को उपहार भी दिए गए।
पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी आदि ने वर-वधूओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। वक्ताओं ने समिति के कार्यों को सराहा और ऐसे कार्यों को वर्तमान की जरूरत भी बताया। कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद हो जाती है। समिति के अध्यक्ष वसंत माहेश्वरी ने कहा कि मंदिर समिति की ओर से विगत कई सालों से गरीब, असहाय लोगों के लिए भोजन भंडारा एवं निशुल्क चिकित्सालय संचालित हो रहा है। इस दौरान बाबूराम, रामआसरे, शिवराम, राकेशबाबू गुप्ता, संजय दुबे, राकेश पालीवाल, अवधेश तिवारी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। राजेश कंथरिया, डॉ. नरेश वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, हरिकिशोर गुप्ता, अमित, दिलीप सोनी, मनोज दुबे, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
==========
ये जोड़े बंधे विवाह बंधन में
कंचन संग अमित, क्रांति संग अंकित, सुमन संग विमलेश, प्रिंसी संग श्याम किशोर, काजोल संग प्रीतम, लक्ष्मी संग जितेंद्र, खुशबू संग प्रेमनारायण, आरती संग श्रीकांत, प्रांशी संग धर्मेंद्र, साक्षी संग पंकज कुमार, सोनी संग कौशल किशोर समेत 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें कानपुर देहात, इटावा, हमीरपुर, झांसी आदि जनपदों के युवक-युवती भी थे।