{"_id":"61b63a336dc3290e405e24c3","slug":"marriage-sp-woman-collage-man-orai-news-knp6691963129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में वैवाहिक बंधन में बधे जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आदर्श गोस्वामी सामूहिक विवाह महाकुंभ की ओर से रविवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कोंच रोड स्थित एसआर डिग्री कालेज में समारोह में दस जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर दस अलग-अलग पंडाल बनाए गए थे। जिसमें वर और वधू पक्ष के लोगों ने वैवाहिक रस्में पूरी की। प्रवीण पांचाल संग नेहा, लेखराज संग पूजा, मथुरा प्रसाद संग अंजू कोंच, राहुल संग रोशनी, सनी संग आशो, कुलदीप संग कामिनी, कुलदीप संग दिव्या, सोनू संग काजल, धर्मेेंद्र संग ज्योति ने सात फेरे लिए। समिति की ओर से वर और वधू को उपहार भेंट किए गए। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश महासचिव व पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार, अशोक राठौर, सुदामा दीक्षित, रमाशंकर, सुरेंद्र मौखरी, अनुरुद्ध दुबे, गुलाब सिंह जाटव, मांडवी निरंजन, प्रबल प्रताप सिंह, संतोष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
--------------
मजाक उड़ाने पर नहीं की शादी
उरई। शहर के जीआईसी में शनिवार को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में समारोह में दोस्तों और सहेलियों का मजाक एक वैवाहिक जोड़े को खराब लगा। इस कारण उन्होंने सामूहिक विवाह में शादी करने से इंकार कर दिया। आयोजकों के समझने के बाद भी दोनों नहीं माने। आननफानन में आयोजकों ने विवाह सूची में कम हो रहे इस जोड़ी के स्थान पर दूसरे जोड़े को तैयार कर विवाह कराया। ऐर के प्रधान जुझार सिंह ने बताया कि लड़के के दोस्त और लड़की की सहेलियों के बीच मजाक किए जाने की बात सामने आ रही है। इस वजह से जोड़े ने शादी से इंकार किया है।