{"_id":"5ddc26db8ebc3e547a44a86c","slug":"marriage-of-two-daughters-at-the-conclusion-of-mahayagya-orai-news-knp528177916","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायज्ञ के समापन पर दो कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायज्ञ के समापन पर दो कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन
बर कन्याओं को आशीर्वाद देते अतिथि गण
- फोटो : ORAI
कोंच। ग्राम रवा में श्रीराम महायज्ञ के भव्य समापन पर यज्ञ मंडप में ही दो कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ और दोनों बेटियों का कन्यादान एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने किया।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने बेटियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिस तरह देवी सीता ने आदर्श पत्नी होने का धर्म निभाया ठीक उसी तरह बेटियों को अपना दांपत्य जीवन शुरू करना चाहिए और दोनों कुलों की मान मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में रवा गांव निवासी साधना का परिणय नीलेश कुशवाहा निवासी वर्द तथा प्रियंका का रितिक कुशवाहा निवासी ऊमरी के साथ वैदिक रीति से संपन्न कराया गया और विद्वान ब्राह्मणों ने वेद मंत्र पढे़।
बेटियों के माता पिता ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एमएलसी रमा निरंजन का मंच के माध्यम से सम्मान किया। वहीं आयोजन कर्ताओं ने जनाती तथा बरातियों की खूब आवभगत की। इसके बाद विवाहित युगलों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। बीएसए राजेश शाही व डीआईओएस भगवत पटेल ने भी वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया। मंच संचालन शिक्षक कृष्णकांत वाजपेयी ने किया। इस दौरान सत्येंद्र गुर्जर, मुन्नासिंह, अभय मुखिया, संजीव राठौर, राजेश पटेल, हमीरसिंह, केके पटेल, मिस्टर, विवेक गुर्जर, गजेंद्र शिवहरे, अवधेश, लालसिंह, नारायणसिंह, संजयसिंह, राजीव, धर्मेंद्र, अनिल, कल्लू पेंटर, अमित, पर्वत सिंह, रवींद्र रिछारिया आदि रहे।