{"_id":"61b4e96161e68c5f1438dfab","slug":"marriage-mp-mla-dm-cm-orai-news-knp6690251163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रई ने रचा इतिहास, 415 जोड़े विवाह बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रई ने रचा इतिहास, 415 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में मंच पर वरमाला डालते वर वधु
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जीआईसी मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार का दिन जनपद के लिए ही नहीं पूरे बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक रहा। मंडल में सबसे अधिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 416 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। वर-वधू के परिजनों को कैबिनेट राज्यमंत्री समेत सभी जिला प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बधाई दी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद के गरीब व असहाय परिवारों के 398 जोड़ों का विधि विधान से विवाह और 18 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन और माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कराया। इससे पहले करीब दोपहर 12 बजे पहुंची डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी रवि कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जयमाल होते ही सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
-------
18 जोड़े का हुआ निकाह
आसिया संग दिलशाद, यासमीन संग रिहान, सोनम बानो संग नाजिम, चांद तारा संग इमरान, सवाना संग मुबारक, चांदनी संग सलमान, रजिया संग इस्माईल, खुशबू संग मुस्तफा, रुखसार संग शाहरूख, फिजा संग राजा, नेहा संग इरफान, जाफरीन संग अब्दुल हसीम, खुशबू संग इरशाद, रेशमा संग सलमान, आसिया संग आशिक, रिहाना संग अमजद, रेशमा संग सलमान, करीना संग शाकिल समेत 18 जोड़ों ने निकाह कबूल किया।
विज्ञापन
------------
विदुर का तलाकशुदा संग निकाह
सामूहिक विवाह में एक विदुर और एक तलाकशुदा महिला के बीच भी निकाह हुआ। कोंच में गैस चूल्हा की दुकान चलाने वाले अब्दुल हसीम ने बताया उनकी पहली शादी 1995 में झांसी निवासी जकिया के साथ हुई थी। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते पत्नी का इंतकाल हो गया थी। इसी बीच घरवालों की रजामंदी से उनकी शादी खरुसा निवासी जाफरीन से तय हो गई। जाफरीन भी तलाकशुदा है और उनका भी एक बच्चा है। दोनों लोगों ने एक दूसरे की हकीकत जानी और साथ निभाने का वादा किया। आज दोनों विवाह बंधन में बंधकर खुश नजर आए।
---------
इस योजना का लाभ सभी तक पहुंचा
केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की पुत्रियों का विवाह कराया जाता है। यह योजना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस योजना से समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। इसमें कई धर्म तथा समुदाय के लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया।
--------
विवाह के लिए 551 का था पंजीकरण
समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जीआईसी में हुए शादी समारोह के लिए कुल 551 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन किन्हीं वजहों से 85 लोग नहीं आ सके। इसलिए सिर्फ इस कार्यक्रम में 416 जोड़ों का विवाह कराया गया।
-------------
35 हजार का कन्या को मलता अनुदान
योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार खर्च किए जाते हैं। इसमें से वधू पक्ष कन्या को 35 हजार की अनुदान राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। 10 हजार रुपये वधू पक्ष को सामान खरीदने के दिए जाते हैं। 6 हजार खानपान टेंट पंडाल आदि की व्यवस्था पर खर्च होते हैं।
-----------
आटा में भी 38 जोड़े बंधन में बंधे
आटा। कदौरा ब्लाक के ग्राम अकबरपुर इटौरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 38 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम आयोजक राजाबाबू ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी महीनों पहले शुरू हो गई थी। इसके लिए 51 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन किन्हीं वजहों से कुछ लोग आ नहीं सके। इस वजह से सिर्फ 38 लोगों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, मानवेंद्र तोमर इटौरा आदि मौजूद रहे।