फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   marriage,jalaun news,orai,Kadaura

फेरे से पहले युवती लापता, लौटी बरात

Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
marriage,jalaun news,orai,Kadaura
कदौरा। शादी समारोह से दुल्हन बनने वाली युवती अचानक फेरों से पहले नदारद हो गई। कन्या पक्ष के लोगों ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ ब्यूटी पार्लर के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले में चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल को युवती की शादी थी। बारात आने के पहले ही दुल्हन गांव में ही ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के लिए गई थी। वहां से वह लापता हो गई। बरात लड़की के दरवाजे पहुंच गई पर उसके लापता होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। परिजन व रिश्तेदारों ने गांव व आसपास क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन की पर नतीजा सिफर रहा। अंतत: बारातियों को समझा बुझाकर बिना दुल्हन के ही वापस भेज दिया गया। उधर, परिजनों ने एक युवक के खिलाफ लड़की को ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, कुठौंद संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका शादीशुदा भांजा 22 अप्रैल की शाम उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है। जब दोनों का कही पता नही चला तो उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच क ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed