{"_id":"626d7cbb3ce9f952b61e307e","slug":"marriage-electric-beo-woman-war-orai-news-knp6942290121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित महिलाओं के मामलों में करें त्वरित कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित महिलाओं के मामलों में करें त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई की। इसमें 22 मामले आए। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिवस के अंदर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, पॉक्सो एक्ट व पारिवारिक विवाद से संबंधित थे। इसके लिए सीओ को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में शिक्षा विभाग से आई पीड़िता ने गुहार लगाई कि उन्हें विभागीय लोग प्रताड़ित कर रहे है तथा नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। इस पर उन्होंने संबंधित बीईओ को प्रकरण के निस्तारण को निर्देशित किया। कालपी थाने से पुनर्विवाह के प्रकरण को तथा तलाक दिए बगैर दूसरी पत्नी से शादी करने के प्रकरण में सीओ कालपी से बात की गई तथा इस प्रकरण के निपटाने के निर्देश दिए। सदस्य ने शासन द्वारा चलाई जा रही बालिका व महिलापरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीओ सदर विजय आनंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, महिला थानाध्यक्ष पूनम एवं रानी गुप्ता, गरिमा पाठक आदि मौजूद रहे।
इससे पहले उन्होंने मेडिकल मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। शाम को महिला छात्रावासों का जायजा लेने पहुंचीं डा. कंचन को हास्टल में पानी और बिजली की अव्यवसथा मिली। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पानी मिलने में समस्या हो रही है, बिजली की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। उन्होंने छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज में बिजली और पानी की समस्या के बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सुधार करने के निर्देश दिए।