{"_id":"6089a2fc8ebc3e59100869d3","slug":"marpeet-jalaun-news-orai-orai-news-knp625851140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपरी व कंचनपुर गांवों में चुनावी रंजिश में नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपरी व कंचनपुर गांवों में चुनावी रंजिश में नौ घायल
विज्ञापन
कुठौंद, माधौगढ़। पंचायत चुनाव निपटते ही चुनावी रंजिशें भी सामने आने लगी हैं। कुठौंद के पीपरी गांव में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले दबंगों ने वोट के लिए पांच लोगों को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। वहीं गोहन में भी मतदान के बाद प्रत्याशी समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
पीपरी गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि मतदान के ठीक एक दिन पहले यानि 25 अप्रैल को गांव के ही कुछ दबंगों ने एक ही जाति के लोगों पर वोट देने के लिए दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर दबंगों ने फरसे और कुल्हाड़ी से जाति विशेष के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसमें पांच लोग लहूलुहान हुए हैं। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो हमलावर पकड़े भी जा सकते थे।
पीड़ितों ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। सीओ जालौन विजय आनंद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह गोहन थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर में प्रत्याशियों की हारजीत का दावा कर रहे देवेंद्र व भूरे की महेश से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने लगे। शोरगुल सुन संगीता पत्नी हाकिम बीच-बचाव करने पहुंच गई। इसमें चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने गोहन थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।