{"_id":"61e99c3a6874a079c01d4182","slug":"market-transformer-block-change-sdo-orai-news-knp676404788","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरा के आधे नगर बिजली धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरा के आधे नगर बिजली धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। नगर में ब्लाक गेट पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की सुबह से फुंका है। इस कारण करीब 36 घंटे से आधे नगर की बिजली धड़ाम है। खबर लिखे जाने तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी थी। जिसके चलते नगरवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
ब्लॉक गेट पर रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से नगर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों को बिजली आपूर्ति होती हैं। इसमें विकास खंड कार्यालय, बाल विकास कार्यालय, राजकीय बीज गोदाम, राजकीय पशु अस्पताल तथा नगर पंचायत कार्यालय शामिल हैं। 36 घंटे से नगर के बाशिंदों को गलन भारी ठंड में बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या से जूझना पड़ा रहा हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण नगर का सर्राफ बाजार भी अंधेरे में हैं। नगर के व्यापारी शिवकुमार, लाला, नीरज, विवेक आदि का कहना हैं कि नगर का सर्राफ बाजार की बिजली न आने से सुरक्षा में कोई सेंध न लग जाए। सर्दी के मौसम के चलते बाजार शाम 7 बजे ही बंद हो जाता हैं। बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी हैं। 24 से 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
---------------
अक्सर होती है समस्या
रामपुरा। नगरवासियों की मानें तो थोड़ा सा मौसम खराब होने की स्थिति में फाल्ट हो जाते हैं और घंटों के हिसाब से बिजली गुल हो जाती है। ट्रांसफार्मर फुंकने पर तो कई-कई दिनों तक अधिकारी सुध तक नहीं लेते हैं। ऐसे में लोगों को अंधेरों में रात बिताने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
--------
चोरियों का बढ़ जाता है डर
ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से आधे नगर में करीब 36 घंटे से बिजली न होने की वजह से लोग जहां रात अंधेरे में बिता रहे हैं। वहीं नगर में चोरियां होने का डर बढ़ जाता है।