{"_id":"6253187395b5a91701038485","slug":"market-cm-city-kalpi-silver-orai-news-knp6904735106","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में कार्ययोजना बनाकर संकल्पपत्र केव् वादे पूरे करेंगे : सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में कार्ययोजना बनाकर संकल्पपत्र केव् वादे पूरे करेंगे : सचान
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का स्वागत करते लोग
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। योगी सरकार ने सभी विभागों के लिए सौ दिन का एजेंडा तय कर दिया है। उसी पर काम भी किया जा रहा है। जो वायदे सरकार ने संकल्प पत्र में किए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। यह बात कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही। वह रविवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही खादी, ग्रामोद्योग और हथकरघा विभाग की योजनाओं पर कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। सौ दिन में बेहतर काम दिखाई देगा। संकल्पपत्र में जो भी बातें कहीं गई हैं उनका पालन किया जाएगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के सवाल के बारे में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में इजाफा हो रहा है, जिसके कारण कीमतें बढ़ रही हैं। इसके पहले उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने शहर में कई निजी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। हरगोविंद मुखिया के नेतृत्व में उन्हें चांदी का मुुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, देेवेंद्र गुप्ता, हरपाल परमार, सुशील तोमर, सुभाष गुप्ता, हरस्वरुप आदि मौजूद रहे। उधर, कालपी में दुर्गा मंदिर चौराहे के पास स्वागत किया गया। इसमें अमित पांडेय, शशिकांत सिंह चौहान, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
----------
शिवपाल यादव पर पार्टी लेगी निर्णय : राकेश
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी लेगी। पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी। यह भी पार्टी नेतृत्व ही तय करेगा।
विज्ञापन
----------------
शिक्षामित्रों ने सौंपा ज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मंत्री राकेश सचान को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें टीईटी पास शिक्षामित्रों को एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार सहायक अध्यापक बनानेए बिना टीईटी उत्तीर्ण वाले शिक्षामित्रों के लिए नियमावली बनाकर उनका भविष्य सुरक्षित करने की मांग की। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अनिल, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।