फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mardar

खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
mardar
कालपी। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे स्थित एक खेत में बनी चक रोड पर एक महिला का शव मिला। आसपास के लोग महिला की पहचान नहीं कर सके। महिला के सिर समेत शरीर पर चोट के निशान देख उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अफसर भी प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर बरखेरा गांव के पास मुन्ना के खेत में बनी चक रोड पर रविवार को 30 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसपी रवि कुमार, सीओ राम सिंह, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। चेहरा खून से लथपथ था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के शरीर पर लाल-काला छींटदार प्लाजो, काली जैकेट व दाहिने हाथ में दो अंगूठियां, कलावा, कान में टॉप्स व नाक में कील है। 72 घंटे तक महिला का शव पहचान के लिए रखा जाएगा। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों व जिलों में महिला का फोटो और हुलिया भेजकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। संभवत: आसपास क्षेत्र या जिले में हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed