फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Map of India made the calling of the vote at the fair

मेले में भारत का नक्शा बना मतदान की अपील

Thu, 16 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 16 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Map of India made the calling of the vote at the fair
मतदाता जागरूकता मेला में बनाया गया भारत का नक्शा। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। राजमार्ग स्थित इंदिरा स्टेडियम में महिला मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। इसमें बीते दिनों निर्वाचन आयोग की पहल पर ग्रामीण अंचलों में चलाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के स्टाल लगाए गए तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लेकर नुक्कड़ नाटक किए। इसके माध्यम से 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में शत, प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मेले मेें भारत का नक्शा भी बनाया गया। अतिथिगणों ने स्टालों का निरीक्षण कर मेले की सराहना और इसे सेमीफाइनल बताया।

विज्ञापन


गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित महिला मतदाता जागरूकता मेला का शुभारंभ विधानसभाओं के प्रेक्षकों में किक्हेतो सेमा, वलिन देव व लेखा प्रेक्षकों में अजय राज शर्मा, अरविंद बानी की मौजूदगी में किया गया। इसके पहले उन्होंने ग्राउंड मेें प्रदर्शनी के रूप में लगाए गए जागरूकता स्टालों का अवलोकन किया तो वहीं, एनसीसी कैडेटों और स्काउट गाइडों ने संयुक्त रूप से मिलकर घोष बजाकर अतिथिगणों का स्वागत किया। इसके बाद रामजी लाल पांडेय इंटर कालेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं में तन्या ने जब प्रेम रतन धन पाओ गीत पर प्रस्तुति दी तो उपस्थित लोगों व अतिथिगणों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मतदाता मेला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, शिक्षकों से लेकर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की और संकल्प भी लिया कि वे अपने अभिभावकों और पास पड़ोस के लोगों को 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदान का आह्वान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि मतदान सभी का मौलिक अधिकार है। वे मतदान करके एक बेहतर जनप्रतिनिधि को विधानसभा में तो पहुंचा ही सकते हैं, इसके अलावा सरकार के गठन में भी हिस्सेदारी कर सकते हैं। उन्होंने पहले मतदान, फिर जलपान का भी संदेश दिया। इसी तरह एसपी स्वप्निल ममगेन ने कहा कि मतदाता निडर होकर बूथों पर पहुंचे और निर्भीक होकर मतदान करें। यदि उन्हें पक्ष व विपक्ष में वोट डालने का दबाव बनाता है तो फौरन ही सूचना दें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता युद्धवीर कंथरिया ने किया।
विज्ञापन


मेले में इनकी रही मौजूदगी
इंदिरा स्टेडियम में आयोजित मतदाता जागरूकता मेले में प्रेक्षकों के साथ सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम राकेश कुमार, डीआईओएस राजेंद्र बाबू, डीपीआरओ सरफराज आलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक यादव, बीएसए कमलेश ओझा, पालिका ईओ रविंद्र कुमार के अलावा रविशंकर अग्रवाल, ममता स्वर्णकार, महेंद्र भाटिया, अलका नायक, कोतवाल संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले मतदान, फिर करें जरूरी काम
इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जागरूकता मेला के पूर्व रैली भी निकाली गई। इसमें पहले मतदान, फिर करें जरूरी काम समेत इत्यादि संदेश दिए। इसमेें लक्ष्मी चरण हुब्बलाल करसान के बच्चों और शिक्षकों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की। रैली के दौरान अम्बरीश बाजपेई, रंजना पुरवार, सरोज भाटिया, सुनील, जयदीप भारद्वाज, शिवा अवस्थी, गरिमा पाठक, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed