आग से कई की फसलें जलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग ने शनिवार को जमकर तबाही मचाई। जिले में कई जगहों पर आग लगी। आग से एक मकान समेत कई किसानों की फसलें जलकर राख हो गईं। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगा निवासी किशोरी लाल के घर में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग से गेहूं, भूसा, टीवी और फ्रिज जलने लगे। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर गांव में लेखपाल पहुंचा और नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम माधौगढ़ को सौंपी।
उधर, एट थाना के गांव धगुआ रोड स्थित किसान सुशील वर्मा के खेत में ऊपर से एचटी लाइन निकली थी। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एचटी तार टूटकर गेहूं की सूखी फसल पर गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। इससे किसान की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
इसके अलावा थाना व कस्बा कुठौंद निवासी किसान रुद्रप्रताप सिंह का खेत नहर कोठी के पास है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे खेत में आग लग गई। जब लोगाें ने देखा तो खेत मालिक को जानकारी दी। वह साथियाें के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा।
जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक करीब छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। उधर कदौरा थाना व कस्बा निवासी यूसुफ खां का कस्बे के बाहर खेत है। उसमें उसने 12 बीघा गेहूं की फसल बोई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।