फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man injured in axe attack, FIR registered against accused

Jalaun News: कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति को किया घायल, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Man injured in axe attack, FIR registered against accused
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथी में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम कैथी निवासी सरदार सिंह (45) ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम गांव के ही मलखान सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी बेटी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान मलखान सिंह ने कुल्हाड़ी से सरदार सिंह के पैर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजते हुए मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed