फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Malnourished family will get milch animals

कुपोषित परिवार को मिलेंगे दुधारु पशु, सुपोषण को बढ़ावा

Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Malnourished family will get milch animals
कदौरा। कुपोषित परिवार को दुधारू पशु दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 48 पशुओं के वितरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा मुख्य पशु चिकित्सालय कार्यालय में आवेदन करना होगा। पशु चिकित्साधिकारी नीरज सचान कहते हैं कि सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए कुपोषित परिवार को भी पशु दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इच्छुक परिवार के सदस्य विभाग में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। पशुपालकों को 900 रुपये प्रति माह देने की व्यवस्था है। विभाग की ओर से पशु के खान-पान के लिए प्रतिदिन 30 रुपये की दर से धनराशि दी जाती है। ऐसे में पशुपालक को 900 रुपये दिए जाने की व्यवस्था है।

शौचालय के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
कदौरा। व्यक्तिगत शौचालय का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ग्रामीण क्षेत्र में अब तक ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के माध्यम से शौचालय की योजना का लाभ दिलाया जाता था। इस वित्तीय वर्ष में पंचायत राज विभाग ने यह व्यवस्था बनाई है कि जिस व्यक्ति के पास शौचालय नहीं है। वह उसके लिए स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें और हार्ड कॉपी को सुरक्षित रखें। आवेदन के बाद संबंधित ब्लॉक के सक्षम अधिकारी की ओर से आवेदन की पात्रता का निर्धारण करते हुए सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा। लाभार्थी के पात्र होने पर उसे योजना का लाभ दिलाया जाएगा। एडीओ पंचायत रामकुमार ने बताया कि सभी सचिवों को निर्देशित किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed