फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mahila ki maut,husband,giraftaar,orai

विवाहिता की मौत मामले में पति, सास, ससुर गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
mahila ki maut,husband,giraftaar,orai
कालपी। चार दिन पहले विवाहिता के घर में फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर गैर इरादतन हत्या व दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कालपी थानाक्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी आलोक की पत्नी मीना ने घर में सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उसके घर के सभी लोग उसकी ननद प्रीती के विवाह का सामान खरीदने बाजार गए थे। तीन मई को उसकी ननद की बारात आनी थी। मीना की मौत के मामले में उसके पिता नाका निवासी चंद्रभान ने पति आलोक अहिरवार, सास सुमन, ससुर शिवकुमार और ननद प्रीती के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने मामले में चारों आरोपितों पर रिपोर्ट दर्जकर आलोक व उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले में आरोपित ननद प्रीति की शादी को लेकर घर में संकट पैदा है। वजह है कि प्रीति के माता, पिता, भाई सब जेल चले गए हैं। तीन मई को उरई के एक गेस्ट हाउस में उसकी शादी है। उनके रिश्तेदार इस विवाह को सम्पन्न करवाने के लिए आगे आए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से भी मोहलत मांगी थी कि बिटिया का विवाह निपट जाए। उसके बाद प्रीति के माता-पिता और भाई थाने आ जाएंगे, लेकिन पुलिस ने मोहलत नही दी। अब गांव में इस बात को लेकर चर्चा है कि ऐसे माहौल में कैसे प्रीति के हाथ पीले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed