फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Made on the backwater canal

चालू कराया नहर का रुका पानी

Fri, 17 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 17 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Made on the backwater canal
हमीरपुर शाख नहर का निरीक्षण करते अधिशासी अभियंता। - फोटो : अमर उजाला
नहरों में पानी का संचालन धीमी गति से होने की शिकायत पर शुक्रवार को बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के अधिकारियों ने हमीरपुर शाख नहर का निरीक्षण किया। इसके अलावा  नहर के अंतर्गत आने वाले रजवहों की स्थिति भी देखी। आधा दर्जन स्थानों पर किसान आड़ा लगाकर पानी रोके थे, जिसे हटवा कर पानी का संचालन सुचारु कराया गया। अधिकारियों का कहना
विज्ञापन


है कि कुछ किसानों ने पानी ठीक से न मिलने की शिकायत की थी। जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। हमीरपुर शाख नहर में पानी संचालन की स्थिति का जायजा लेने के लिये बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह नहर के अंतर्गत आने वाले रजवहों की हकीकत देखने गए। इस दौरान गांव शैदनगर,
विज्ञापन


कोटरा रोड, खदानी, कुसमिलिया, टिमरो, कुठौंदा आदि क्षेत्रों में भी पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि कई स्थानों पर लोगों ने आड़े लगा कर पानी को अवरुद्ध किया हुआ है। इस पर तत्काल ही
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की रुकावट को खत्म कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने शिकायतकर्ता किसानों से भी मुलाकात की। किसान हरीकिशन, जमैका, सुखदेव का कहना है कि सिंचाई के वक्त नहरों में पानी की रफ्तार कम होने से उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि फिलहाल कुछ दिक्कतें है, जिन्हें जल्द ही दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed