फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lying down on the bed by the Congress-BJP alliance SP

सपा ने खाट पर लेटी कांग्रेस से किया गठबंधन-राजनाथ

Sat, 18 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 18 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lying down on the bed by the Congress-BJP alliance SP
माघौगढ़ में राजनाथ का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
कें द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने माधौगढ़ के चितौरा रोड में भाजपा की सभा में कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन अंतिम सांसें गिन रहा है। बसपा का भी प्रदेश में सफाया होना तय है। जनता जान गई है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। इसके पूर्व उन्हाेंने कालपी विधानसभा के मुसमरिया गांव में भी सभा कर सपा सरकार को निशाने पर लिया।  
विज्ञापन


माधौगढ़ में कहा कि सपा इतनी कमजोर हो गई है कि वह खाट पर लेटी कांग्रेस से गठबंधन कर रही है। इन दोनाें दलाें में इतनी हिम्मत नहीं थी कि अकेले चुनाव लड़ लेते। कहा कि अखिलेश ने मुलायम सिंह के साथ विश्वासघात किया है। मुलायम की जिंदगी भर की कमाई एक झटके में खत्म कर दी है। वहीं राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा कि सभाएं मैदान में, स्टेडियम
विज्ञापन


में तो देखी हैं लेकिन पहली बार खाट सभा देखी। मायावती पर निशाना साधा कि बसपा ने प्रदेश में कीचड़ फैला रखा है। बस जरूरत है तो कमल खिलाने की। उन्हाेंने नौजवानाें से कहा कि अगर सरक ार बनी तो पुलिस में भर्ती होने के लिए इंटरव्यू को समाप्त किया जाएगा।  इस मौके पर प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल दूधाधारी महाराज, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कालपी विधानसभा के मुसमरिया गांव में भी राजनाथ सिंह ने अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिजली नहीं आती है, फिर भी बिल तो आ रहे हैं। बसपा, सपा, कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। ऐसे में जनता के पास सिर्फ साफ सुथरी एकमात्र पार्टी


भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, सपा, बसपा को सबक सिखा कर भाजपा का रास्ता साफ करे।  इस मौके पर प्रत्याशी नरेंद्र सिंह जादौन, सांसद भानू प्रताप वर्मा ,पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ,शैतान सिंह पाल,भारत सिंह यादव, अशोक बाजपेयी, उदयन पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed